कंप्यूटर को फॉर्मेट कैसे करें ?

| Posted in , , | Posted on

कंप्यूटर को फॉर्मेट करने करने के कई कारण हो सके है: आपका कंप्यूटर बहुत धीमा चल रहा है,आपके कंप्यूटर में वायरस आ गया है या कंप्यूटर का सॉफ्टवेयर ठीक काम नहीं कर रहा. 

1. कंप्यूटर को फॉर्मेट करने से पहले यह जरूर देख लें कि आपके पास Windows XP, कंप्यूटर में लगे सभी कंप्यूटर हार्डवेयर की ड्राइवर सीडी और बाकी के जरूरी सॉफ्टवेयर्स जैसे माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस, एंटीवायरस आदि की सीडी हो. अपने कंप्यूटर के CD ROM ड्राइव में Windows XP की सीडी डाल दें. 



2. कंप्यूटर को रीस्टार्ट करें और जैसे ही वह स्टार्ट होगा तब बूट होते वक़्त लिखा आयेगा "PRESS ANY KEY TO BOOT FROM CD "तब कोई भी बटन दबाये, मैं space बार व्यव्हार करता हूं क्यूंकि इसे खोजना आसान है. (अगर आपका कंप्यूटर cd से बूट कर जाता है तो सीधे स्टेप 5 पर चले जाये.)



3.कंप्यूटर को रीस्टार्ट करें और जैसे ही वह स्टार्ट हो सेटअप में जाएंगे। इसके लिए स्क्रीन में सबसे नीचे दिए गए निर्देश के मुताबिक करें। आमतौर पर यह F10 या Del की होगी। जैसे ही आप इस सेटअप में जाएंगे ,आपको Boot Order मेन्यू चुनना होगा जोकि आमतौर पर Storage मेन्यू या Advanced मेन्यू में मिलता है. Boot Order मेन्यू में जाकर CD Rom को फर्स्ट ऑप्शन बनाएं जिससे कंप्यूटर बूट होने पर सीधे आपकी CD Rom को ही रीड करे न कि हार्ड डिस्क को.


4.. जैसे ही कंप्यूटर CD से बूट करेगा एक नीले रंग की स्क्रीन सामने आ जाएगी. स्क्रीन के सबसे नीचे वालेपार्ट में कई फाइल्स के नाम एक के बाद एक आते रहेंगे क्योंकि सेटअप प्रोग्राम CD Rom से Windows XP की फाइल्स को रीड करेगा. (यहाँ आप कोई जल्दबाजी न करे क्यूंकि अगर आप कोई गलत कुंजी दबाते है तो आप गलत रास्ते पर जा सकते है. इस से अच्छा है की आप थोडा समय ले जब यह आपका पहला बार है की कंप्यूटर को फॉर्मेट कैसे करें .)

5. कुछ समय बाद आपके सामने Welcome to Setup स्क्रीन आएगी इसमें आपको तीन ऑप्शन नजर आएंगे. पहले ऑप्शन में विडोंज को सेटअप करने के लिए एंटर दबाएं दूसरे ऑप्शन में रिपेअर करने के लिए दबाएं और तीसरे ऑप्शन में बाहर आने के लिए F3 दबाएं लिखा होगा। यहां Enter दबाएं जिसके बाद विंडोज एक्सपी लाइसेंसिंग एग्रिमेंट की स्क्रीन आएगी. इसके बाद F8 दबाएं. 

6. (अगर आप हार्डडिस्क का  पार्टिशन  करना चाहते है तो ही इस स्टेप को पढ़े अन्यथा स्टेप 8 पर चल जाये. )अब हार्ड डिस्क का पार्टिशन दिखाई देगा. अगर आप विंडोज एक्सपी को पहली बार इंस्टॉल कर रहे हैं तो आपको इस स्क्रीन के बॉक्स में Unpartitioned Space ऑप्शन और डिस्क का साइज नजर आएगा. अगर यही ऑपरेटिंग सिस्टम पहले भी कंप्यूटर में था तो पहले से बने हुए सभी पार्टिशन नजर आएंगे. इस स्क्रीन पर Cदबाएं. अब आपके सामने Create partition of size (in MB) बॉक्स आएगा. यहां आप जितने मेगा बाइट कापार्टिशन बनाना चाहते हैं जैसे 40 जीबी तो आप 409160 एमबी डालें और Enter दबाएं. 

7. आप वापस पहले वाली स्क्रीन पर आ जाएंगे. आपने जितने साइज का पार्टिशन बनाया था उतने पार्टिशनसाइज की एंट्री नजर आएगी और उसी के नीचे हार्ड डिस्क का बाकी बचा हुआ स्पेस Unpartitioned Space मेंनजर आएगा. आप Unpartitioned Space को सिलेक्ट करके की को दबाकर एक और पार्टिशन बना सकते हैं. 

8. अब जिस भी पार्टिशन पर विंडोज एक्सपी को इंस्टॉल करना चाहते हैं उसे सिलेक्ट करके Enter दबाएं. अगली स्क्रीन पर आपको पोजिशन मिलेंगी Format using NTFS (quick), Format Using Fat (Quick), Format Using NTFS, Format using Fat . Format using NTFS पहले से सिलेक्ट होगा।आप इसी पर Enter दबा दें. एक बार जब आप Enter दबा देंगे तो वह ड्राइव को फॉर्मेट कर देगा और सेटअप हार्ड डिस्क में फाइल्स को कॉपी करना शुरू कर देगा. 

9. थोड़ी देर में कंप्यूटर के रीस्टार्ट होने के बाद Windows XP Graphical Interface आएगा. फिर कुछ देर बाद आपको Regional and Language Options दिखेगा यहां आप Next पर क्लिक करें. इसके बाद Personalize Your Software स्क्रीन आएगी. यहां आप अपना नाम लिखें। Organization का नाम खाली छोड़ सकते है. अब फिर से Next पर क्लिक करे जिसके बाद Your Product Key ऑप्शन आएगा। यहां अपने सॉफ्टवेयर की सीडी के साथ मिली CD key को एंटर करे. यह 25 कैरेक्टर की होती है। Next दबाने परComputer Name and Administrator Password स्क्रीन आएगी. अब Computer Name टेक्स्ट बॉक्स में आप कंप्यूटर को जो भी नाम देना चाहें वह Enter करें. इसी के नीचे आप अपना एडमिनिस्ट्रेटर पासवर्ड डालें. Next दबाने पर आपके सामने Date and Time Settings डायलॉग स्क्रीन आएगी. यहां आप अपनेकंप्यूटर की डेट और टाइम सेट कर ले और Time Zone Combo बॉक्स में GMT +5:30 Chennai, Kolkata... ऑप्शन को सिलेक्ट करें. 

10. अब Next दबाने पर विंडोज एक्सपी आपके नेटवर्क सॉफ्टवेयर को इंस्टॉल करने लगेगा. इसके बाद नेटवर्क सेटिंग्स स्क्रीन आपके सामने आ जाएगी. यहां आप डिफोल्ट सेटिंग Typical Settings को ही सिलेक्ट रहने दें और Next ऑप्शन पर क्लिक करें. इसके बाद Workgroup or Computer Domain आएगा. यहां भी आप बिना कुछ चेंज किए Next दबाएं. इसके बाद विंडोज कई बची हुई फाइल्स को कॉपी करेगा. 

11. अब कुछ देर बाद कंप्यूटर रीस्टार्ट हो जाएगा जिसके बाद Display Settings मेसेज बॉक्स आएगा. यहां आप Ok दबाएं. इसके बाद फिर Ok दबाने के बाद विंडोज आपके डिस्प्ले कार्ड के मुताबिक स्क्रीन रेजॉल्यूशनसेट कर देगा. इसके बाद Next दबाएं. Help Protect Your PC स्क्रीन में Help Protect my PC by Turning... ऑप्शन को सिलेक्ट करे. Next दबाएं इसके बाद Checking the Internet Connectivity स्क्रीनआएगी. यहां आप DSL ऑप्शन को अपने कंप्यूटर की इंटरनेट कनेक्टिविटी के हिसाब से सिलेक्ट कर लें. यहांआप Skip ऑप्शन को भी सिलेक्ट कर सकते हैं. अब Ready to Register with Microsoft स्क्रीन आ जाएंगी.यहां आप No Not At This Time Option को सिलेक्ट करें. 

12. Next दबाने पर आपके सामने Who Will Use This Computer स्क्रीन आएगी. यहां आप यूजर्स नेम डाल सकते हैं. इसके बाद Next और अगली स्क्रीन पर Finish दबाएं. आपके सामने विंडोज का डेस्कटॉप जाएगा.
Powered by Blogger.